वधू - वर फॉर्म

हरदिहा साहू समाज के हजारों ने किया आदर्श विवाह का समर्थन

04 February 2018 Teli samaj 108 views

         छत्तीसढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर परिक्षेत्र के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर महादेवघाट रायपुरा स्थित समाज के भवन में बैठक आयोजित की गई. बैठक में रायपुर परिक्षेत्र के 84 गांवों से बड़ी संख्या में शामिल समाजजनों ने समाज द्वारा प्रस्तावित आदर्श विवाह को अपना समर्थन दिया. समाज के प्रवक्ता अजय साहू के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक व समाज के अध्यक्ष नंद कुमार साहू कर रहे थे. उन्होंने फिजूलखर्ची रोकने आदर्श विवाह समारोह को समाज के लिए  आवश्यक निरुपित किया तथा समाज द्वारा आदर्श विवाह समारोह में किए जाने वाले सभी प्रबंधों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया.

         वहीं महामंत्री  प्रेमलाल साहू ने बताया कि आदर्श विवाह के प्रस्ताव पर सहमति के साथ ही सौ से भी अधिक परिवारों ने फार्म भरकर अपने बेटे-बेटियों का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में कराने की स्वीकृति दी है. बैठक के दौरान आपसी विवाद के कई प्रकरणों का निपटारा भी हुआ. इसके अलावा आदर्श विवाह के आयोजन के लिए समिति का गठन भी किया गया तथा अनेक समाजजनों ने समारोह के लिए अन्न व नकद राशि भी समाज को  प्रदान की. बैठक में संरक्षक जीवराखन साहू, भुवनलाल साहू, किशनलाल साहू, शत्रुहन साहू, चिंताराम साहू, पुनीतराम साहू, महिला संघ अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहू, पुष्पासाहू, गीता, साहू, पार्वती साहू, यशोदा साहू आदि सहित हजारों की संख्या में समाजजन शामिल थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh