वधू - वर फॉर्म

घांची समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन अगले माह

29 January 2018 Teli samaj 115 views

           जोधपुर -  सुरबाड़ी बचाओ अभियान समिति एवं घांची महासभा जोधपुर की बैठक रविवार को पांचवी रोड स्थित घांची समाज बगेची में संपन्न हुई। बैठक में सुरवाड़ी जमीन के पुनः आवंटन मामले में समाज की ओर से पारित प्रस्ताव के अनुसार फरवरी में घांची समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया गया । बैठक में सम्पूर्ण भारत के प्रभावशाली समाज बंधुओं को भी सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। अलग-अलग टीमों का गठन कर प्रधानमंत्री और मुख्य विपक्षी दुल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधकर उनसे सुरबाड़ी मामले में  चर्चा कर मदद मांगने की जिम्मेदारी सौपी गई । बैठक में घांची महासभा अध्यक्ष राधेश्याम बोराणा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी, पूर्व कोषाध्यक्ष अचलुराम सोलंकी, समिति के अध्यक्ष जुगल भाटी,  उपाध्यक्ष मूलचंद भाटी, सचिव पूनमचंद पवार, सहसचिव राजेंद्र भाटी, विधिसलाहकार अशोक परिहार, भाजपा प्रवक्ता जगदीश धाणदिया, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष अशोक भाटी, पूर्व महापौर डॉ संगीता सोलंकी, खांड फलसा चौहटा अध्यक्ष पुखराज सोलंकी तथा मारवाड़ दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष शंकर पंवार तथा समाज के सदस्य उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story