वधु - वर फॉर्म

इलाहाबाद साहू समाज होली मिलन एवं सम्मान समारोह

27 January 2018 Teli samaj 92 views

        26 मार्च 2017 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक साहू धर्मशाला पड़िला महादेव फाफामऊ के पास इलाहाबाद में साहू समाज के स्वजातीय महानुभाव योगियों के लिए साहू एकता मंच द्वारा होली मिलन समारोह मनाया जाएगा । इलाहाबाद साहू समाज हर साल होली मिलन महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाता रहा है । 30 साल साहू समाज नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह भी उसी दिन आयोजित करने जा रहा है ।

        इस कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज के आराध्य देवता मां कर्मा देवी और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया जाएगा । उसके बाद 20 नवंबर 2016 को संपन्न हुए साहू समाज सामूहिक विवाह के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा । उसके बाद समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा संबोधन किया जाएगा यह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन भी होगा । उसके बाद प्रीती भोजन की व्यवस्था भी होगी । अंततः फूलों की होली खेली जाएगी जिससे पर्यावरण की हानि भी नहीं होगी ।

         इस कार्यक्रम की अध्यक्ष माननीय राम लखन गुप्ता पूर्व ए.डी.एम. संस्थापक संरक्षक रहेंगे । मुख्य अतिथि माननीय संगम लाल गुप्ता विधायक प्रतापगढ़ सदर और माननीय राकेश राठौर विधायक सीतापुर रहेंगी । विशिष्ट अतिथि माननीय डी पी गुप्ता, डॉ आलोक कुमार गुप्ता डायरेक्टर मुक्त विद्यालय, डॉ अनीता साहू पैथोलॉजिस्ट बेली हॉस्पिटल, माननीय अनिल कुमार साहू मार्केटिंग ऑफिसर, माननीय अजय कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार, माननीय राम किशोर गुप्ता चेयरमैन कटरा मेदनी गंज प्रतापगढ़, माननीय अमरनाथ गुप्ता अध्यक्ष स्नेही क्लब इलाहाबाद होंगे ।

          निवेदक युवा आयोजक गण चंद्रिका प्रसाद साहू, सुप्रभा रानी साहू, शंकर लाल साहू, राम लोचन साहू, मक्खन लाल साहू, नरेंद्र कुमार साहू, अजय कुमार साहू, मदन लाल साहू, प्रेम चंद्र साहू, शिव बाबू साहू, लाल बाबू साहू, डॉ नरेंद्र साहू, ओम बाबू साहू, राजबहादुर गुप्ता, कमल शंकर साहू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, छेदी लाल गुप्त,, मानिक चंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश साहू इत्यादि रहेंगे ।  

Allahabad Sahu samaj Holi Milan Samaroh

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia