वधू - वर फॉर्म

छिंदवाड़ा साहू समाज महिला मंडल का गठन

26 March 2018 Teli samaj 122 views

      मध्य प्रदेश साहू समाज भोपाल की छिंदवाड़ा ईकाइ जिला महिला मंडल का गठन गत दिवस चित्रांश भवन में आयोजित बैठक में किया गया। प्रादेशिक महिला मंडल प्रभारी श्रीमति सावित्री साहू की अनुशंशा पर जिला महिला मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीमति हेमलता साहू को मनोनित किया गया । इसके अलावा महिला मंडल कार्यकारिणी ने सुनीता घनश्याम साह जिला उपाध्यक्ष,कंचन कामिनी साहू जिला उपाध्यक्ष, चंदा केशव साहू महामंत्री, सुषमा सुरेन्द्र साहू सचिव, गीता पिता लेखराम साहू प्रचार सचिव, अंजु रमेश साहू नगर अध्यक्ष, पूनम सुनील साहू कार्यकारी नगर अध्यक्ष, उमा राजेन्द्र साहू नगर सचिव, श्वेता भरत साहू कोषाध्यक्ष, सुनीता अशोक साहू नगर महिला संगठन सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य ने सुनीता मोहन साहू,सुधा इश्वरी साहू,उमा मनोज साहू,शोभना हरीश साहू,संध्या महेश साहू,दीप्ति दीपक साहू, जूहि नवीन साहू, हीरा रमेश साहू,सुधा कैलाश साहू,गीता सुरेश साहू व कीर्ति संजय साहू को मनोनित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता सुधा कैलाश साहू ने की।जिसमें 29 मार्च को होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन व आनंद मेले के सबंध में विस्तृत चर्चा की गई। महिला मंडल जिला अध्यक्ष हेमलता साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बंधाई देकर मिलजुलकर सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करने की अपील की। आभार प्रदर्शन नगर कार्यकारी अध्यक्ष पूनम सुनील साहू ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi