वधू - वर फॉर्म

जुलवानिया साहू समाजने कर्मा देवी जयंतीपर आयोजित किया रक्‍तदान शिविर

15 March 2018 Teli samaj 112 views

          जुलवानिया साहू समाज - मनुष्य जीवन में जीते जी हमें रक्तदान और मरने के बाद नेत्रदान करना चाहिए। इससे आने वाले पीढ़ी को हम समर्पण का भाव सीख सके। साहू समाज की ये अनुकरणीय पहल है कि समाज के लोग मानवीय सेवा के लिए रक्तदान कर रहे हैं। लक्ष्य भले ही कम है, लेकिन आगे और इसे हम लेकर जाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे । ये बातें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. असीम राय ने मंगलवार को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी की जयंती पर जिला तैलिक साहू समाज संगठन द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्‍त जांच शिविर में कही।

          शिविर का शुभारंभ समाज जिलाध्यक्ष छोटेलाल साहू, जिला महासचिव राजेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष सरेश साहू ने किया। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश साहू ने बताया कि हर वर्ष एक बड़ा आयोजन समाज की ओर से होता रहा है, लेकिन इस वर्ष समाज के वरिष्ठों ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने की पहल की। पहली बार समाज द्वारा लगाए गए शिविर में 16 यूनिट स्वजाति बंधुओं ने रक्तदान किया। वहीं 40 से अधिक लोगों ने ने अपने रक्त का परीक्षण कराया। शिविर में 10 वर्षीय बालक के साथ से 40 वर्षीय लोगों ने रक्त परीक्ष्ण व रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक की टीम में ममता पांचाल, अबराज खान, वाहिद शेख, सुखदेव, नरेंद्र वास्कले, समीर पवन, भिखारी साहू, सौरभ साहू, संदीप साहू, सुरेंद्र साह, अमन साहू, गणेश साहू का सहयोग है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj