वधू - वर फॉर्म

मंदसौर साहू समाज का होली मिलन समारोह व कर्मा जयंती उत्सव

17 March 2018 Teli samaj 115 views

              एलची मंदसौर साहू समाज का होली मिलन समारोह व कर्मा जयंती उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न । एलची साहू समाज का होली मिलन समारोह व माँ कर्मा जयंती उत्सव दिनांक 15/03/2018 रंग तेरस के अवसर पर मनाया गया, शाम 05:30 बजे माँ कर्मा देवी कि पुष्पमाला व दिपक जलाकर पुजा अर्चना की गई व सभी ने माँ की आराधना की और फिर भोजन प्रसादी का कार्यक्रम शुरू हुआ जो की देर रात तक चला ! जिसमे समाज के सभी लोग उपस्थित रहे व जिसमे समाज के सभी पंचगड व युवाऔ ने अपना भरपुर सहयोग प्रदान किया व कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भुमिका वहन की ।:

              विशेषकर छात्र प्रकोष्ठ के सभी एलची नगर कार्यकारिणी के युवा सदस्यों के निरन्तर प्रयासो से शानदार आयोजन हुआ जिसमे सभी युवा साथियों का सुबह से कार्यक्रम समापन तक भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी वरिष्ठ जनो व युवा साथियों के योगदान के लिए पुरी एलची नगर कार्यकारिणी कि और से आप सभी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद दिया गया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran