वधु - वर फॉर्म

तेली तेलेश्वर समाज परिवार मिलन समारोह फरीदाबाद

27 January 2018 Teli samaj 2 views

      हरियाणा अखिल भारतीय तेली महासभा दिल्ली-एनसीआर प्रदेश के अंतर्गत जिला फरीदाबाद इकाई का परिवार मिलन समारोह आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री शीशपाल साहू की अध्यक्षता में हुआ जिसमें समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे मुख्यता श्रीमती रीना साहू, प्रदेश महिला अध्यक्ष, श्री सत्यनारायण साहू , जिला अध्यक्ष फरीदाबाद, श्री विनोद कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष- युवा प्रकोष्ठ फरीदाबाद, श्रीमती श्वेता गुप्ता,  जिला अध्यक्ष- महिला प्रकोष्ठ, श्री मनजीत साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी व इंडिया TV एडिटर, श्री राजकुमार महतो , प्रदेश संगठन मंत्री, श्री नरेश कुमार राठौर, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दक्षिण जिला संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली , श्री राजकुमार (साहू) गुप्ता जिला अध्यक्ष - दक्षिण जिला संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली, श्री सुशील साहू, जिला उपाध्यक्ष- फरीदाबाद व जिला फरीदाबाद इकाई का विस्तार किया गया जिला फरीदाबाद नगर निगम वार्ड नंबर 24 श्री रामकरण गुप्ता को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा श्री देव साहू जिला संगठन मंत्री श्री दीपक गुप्ता  जिला युवा संगठन मंत्री, श्री राम प्रकाश राठौर, जिला प्रचार मंत्री , श्री चंद्रप्रकाश  जिला संगठन मंत्री, श्री दिनेश साहू, जिला उप -प्रचार मंत्री की घोषणा की गई जिनके नियुक्ति पत्र जल्दी जारी किए जाएंगे 

समाज में शिक्षा जागृति पर श्री नरेश कुमार राठौर जी शिक्षक ने समाज बंधु का मार्गदर्शन किया
तेली समाज की दिल्ली-एनसीआर में राजनीतिक में भागीदारी कैसे हो इस पर अपना अनुभव श्री सत्यनारायण साहू साहू प्रधान नेता बीजेपी जिला फरीदाबाद अपने अनुभव और मार्गदर्शन से सभी को अवगत कराया
तेली समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से कैसे बचा जा सके और और सामूहिक विवाह करने पर मार्गदर्शन दिया श्री मनजीत साहू India TV एडिटर
स्वस्थ समाज कैसे हो तथा मेडिक्लेम लाइफ इंश्योरेंस हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है इसकी जानकारी और मार्गदर्शन श्री सुशील गुप्ता LIC एडवाइजर द्वारा समाज बंधुओं को दिया गया
तेली समाज की सरकारी तंत्र में कैसे हो भागीदारी तथा अति पिछड़ा वर्ग में तेली समाज को शामिल करने पर जोर देते हुए श्री ओम साहू प्रदेश अध्यक्ष युवा संगठन दिल्ली-एनसीआर अपने अनुभव पर समाज बंधुओं को शिक्षा ग्रहण कर और हायर शिक्षा कैसे प्राप्त की जाए इस पर मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न सरकारी तंत्रों की जानकारियां दी ताकि हमारा समाज सरकारी महकमों में अपनी भागीदारी बढ़ा सकें
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर श्रीमती रीना साहू प्रदेश अध्यक्ष महिला संगठन दिल्ली-एनसीआर ने समाज बंधुओं को अवगत कराया की बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं और दहेज जैसी कुरीतियों से निजात पाएं तथा समाज बंधुओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने का आग्रह किया यह अभियान उभरता साहू राठौर मिशन दिल्ली-एनसीआर प्रमुख श्री शीशपाल साहू जी के द्वारा चलाया जाता है
समाज को छोटे-छोटे सहायता समूह बनाकर बनाकर कैसे समाज को मदद की जाए आर्थिक मदद पर जोर देते हुए श्री सुशील साहू जी ने आर्थिक मदद और सहायता समूह बनाने पर जोर दिया सहायता समूह मिशन से जुड़ने के लिए श्री सुशील साहू जी ने अवगत अवगत कराया केशव माधव ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा संचालित केशव माधव सोसाइटी जोक एक सहायता समूह के लिए कार्य करती है जिस का संचालन समाज बंधुओं द्वारा किया जाता है
मृत्यु भोज के बजाय शोक सभा आयोजन जागृति अभियान पर श्री शीशपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली-एनसीआर में समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि अंधविश्वास जैसी प्रथाओं को समाज में बंद करें तथा ऐसा संकल्प लें कि हम मृत्युभोज नहीं करेंगे ना ही भाग लेंगे और अपने समाज को फिजूलखर्ची से बचाएंगे इन कृतियों के द्वारा अन्य समाज का हमेशा फायदा होता रहा है ऐसा संकल्प हम सबको करना चाहिए ऐसा समाज बंधुओं से आग्रह है

tileshwar Samaj Faridabad Milan Samaroh

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar