वधू - वर फॉर्म

तैलिक वैश्‍य समिती बाकोरी झारखण्‍ड

10 February 2018 Teli samaj 125 views

        झारखण्‍ड चास तैलिक वैश्य समिति की ओर से बधवार को साहू मार्कट स्थित साहू धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस में राजनीति क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय चंद्र प्रसाद विहिप के महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े चास प्रखंड प्रमुख सरिता देवी व शिक्षा से जुड़े चास कॉलेज चास के प्रोफेसर विजय प्रकाश को सम्मानित किया गया. प्रखंड प्रमुख श्रीमती देवी ने कहा कि तेली समाज दानवीर भामाशाह के जमाने से ही सामाजिक समरसता से लेकर राष्ट्र निर्माण में सदैव निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन राजनीति में प्रत्येक दलों ने हमें सम्मान और प्रतिष्ठा से महरूम रखा है. श्रीमती देवी ने कहा कि यदि कोई भी राजनीतिक दल हमारी उपेक्षा करेगा तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना होगा. जो दल हमारे सदस्यों को टिकट नहीं देगा उनका बहिष्कार किया जायेगा. मौके पर समिति के महासचिव अमरेंद्र अनूप, भारतीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गोराई, मदन। साव, अजीत भगत, पुलित महतो, अजय साव, मनोज साव, देवेंद्र गुप्ता, भागीरथ महतो, संतोष कुमार, शिवकुमार साव, धर्मवीर गुप्ता आदि मौजूद थे.

tailik Vaishya samiti Bokaro Jharkhand samman samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya