वधू - वर फॉर्म

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा सवाई माधोपुर खण्‍डार बैठक

20 January 2018 Teli samaj 192 views

      राजस्थान अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा सवाई माधोपुर खण्‍डार की जिला स्तरीय युवा इकाई की बैठक (मीटिंग) दिनांक 25 जनवरी 2018 को समय दोपहर से 12:00 से 3:00 बजे आयोजित की जा रही है बैठक का स्थान साहू समाज धर्मशाला वाले रोड खण्‍डार रहेगा । इस मीटिंग का उद्देश्य सभा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का चयन कर संगठन का विस्तार के लिए कर्ण करने का है । संगठन के बारे में जानकारी और मजबूती प्रदान करना भी एक उद्देश्य है । समाज को राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक रुप से जागृत करना और सभी संगठनों के सामने समाज की एकता और अखंडता का दर्शन करना भी है । समाज को शिक्षा और खेल के प्रति जागृत और प्रोत्साहित करना मीटिंग का एक उद्देश्य है । इस मीटिंग में मुख्य अतिथि प्रशांत जी साहू अजमेर प्रदेश युवा मोर्चा तेली समाज । विशिष्ट अतिथि आशीष जी साहू प्रदेश महामंत्री तेली समाज रहेंगे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुनील जी साहू अखिल भारतीय तैलिक राठौड़ युवा महासभा जिला अध्यक्ष हिंदी होंगे । अतिथि गण मदन जी धारवाल, श्याम सुंदर जी दिलीवाल, श्री कैलाश जी झालीवाल इत्यादि रहेंगे । सभा के सह संयोजक हरिकेश साहू, जगदीश राठौर, समाजसेवी खण्‍डार होंगे तो सभा संयोजक कमलेश साहू समाज सेवी खण्‍डार होंगे ।

Bhartiya talik Sahu Rathore Mahasabha Sawai Madhopur Khandar

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya