वधू - वर फॉर्म

मुंगेली जिल्‍हा साहू समाज आदर्श विवाह

20 February 2018 Teli samaj 106 views

     मुंगेली जिल्‍हा ग्राम नवांगाव टेमरी में राजिम जयंती उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दो जोड़ों का आदर्श विवाह भी कराया गया। वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। राजिम जयंती पर साहू समाज के युवाओं ने विशाल बाईक रैली तुलसी राम साहू के नेतृत्व में निकाली। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री पून्नू लाल मोहले, कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कृष्ण बघेल, बलदाउ साहू, इंदिरा साहू, लोकराम साहू, अमित शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पुहुप राम साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुलसी | राम साहू डा. राम कुमार साहू, भरत साहू, गायत्री प्रसाद साहू, मालिक राम साहू, डॉ. रोहित साहू, दिनेश साहू, चंन्‍द्रकुमार साहू, देनकुमार साहू, साहू संघ का योगदान रहा |

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Ekta Rally MahaSammelan