वधू - वर फॉर्म

राजगढ़, गुना, झालावाड़ जिला साहू समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन

22 February 2018 teli samaj vadhu var melava 143 views

       मां कर्मादेवी शक्तिपीठ घुरेल धाम घुरेल पर अक्षय तृतीया के मौके पर राजगढ़, गुना, झालावाड़ जिले के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले साहू समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को घुरेल शिवालय पर बैठक का आयोजन किया गया । 

        इस दौरान अतिथि के रुप में मौजूद इंदौर के सुरेश साहू और नारायण साहू का शाल, श्रीफल, पुष्पहारों और साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर अतिथियों ने इंदौर में आयोजित निशुल्क विवाह सम्मेलन के अनुभवों को साझा करते हुए सामाजिक उत्थान, संगठनात्मक और रचनात्मक आयोजनों को लेकर मौजूद समाजबंधुओं को मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर गठित सम्मेलन समिति सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए, सभी तैयारियों को अंतिम रुप दिए जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। बैठक में रामबाबू, परमानंद ब्यावरा, अमृतलाल, बालाराम सुठालिया, मोहन, जितेन्द्र मनोहरथाना, भूपेन्द्र, नंदकिशोर मधुसुदनगढ़, मोहनबाबू, रामगोपाल मोतीपुर डूंगर, भागचंनद बीनागंज आदि मौजूद थे।

Rajgarh Guna Jhalawar District Sahu Samaj samuhik vivah sammelan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi