Bride / Groom Form

साहू समाज शहडोल माँ कर्मा जयंती 

23 February 2018 Teli samaj 102 views

       माँ कर्मा जयंती का होगा भव्य आयोजन जिला साहू समाज शहडोल मध्य प्रदेश के द्वारा आज मां कर्मा आश्रम शहडोल में श्री बालमिक प्रसाद साहू अध्यक्ष साहू समाज शहडोल की अध्यक्षता में बैठक किया गया, जिसमें आगामी 13 मार्च 2018 को मां कर्मा जयंती समारोह कार्यक्रम की तैयारी हेतु रूपरेखा बनाई गई । जिसमें जिला स्तरीय आयोजन मां कर्मा आश्रम शहडोल में होगा

1. मां कर्मा की पूजा अर्चना प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक  2. शोभा यात्रा प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक  3 .मां कर्मा की आरती 3:00 से 4:00  4.सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजसेवियों का सम्मान 4:00 से 6:00 बजे तक व प्रसाद वितरण साय 6:00 बजे से  साथ ही मां कर्मा जयंती /पखवाड़ा का आयोजन शहडोल जिले के चारों क्षेत्र ब्यौहारी,जयसिंहनगर ,सोहागपुर एवं जैतपुर में 14 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होंगे कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु जिले के समस्त पंचायत इकाईयो के माध्यम से किया जाएगा।

मां कर्मा आश्रम निर्माण की समीक्षा की गई जिसमें आजीवन एवं वार्षिक सदस्यों की जानकारी दी गई निर्माण की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक आजीवन सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाए साथ ही जो आजीवन सदस्य 28 फरवरी 2018 तक आजीवन सदस्यता शुल्क जमा करेगा उसका नाम निर्माणाधीन कक्ष में लिखा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राममिलन साहू,राजेंद्र साहू, जे पी साहू,भुवनेश्वर, भीमसेन, धर्मदास,राममिलन, दीपक,अशोक, प्रीतम,दद्दी,सुखलाल, सनत,आकाश,भूषण संतोष,नत्थू लाल,अनिल कुमार,रामबाबू ,सुदर्शन, महेश, पंचम,सुशील,किशोर एवम दशरथ सहित अन्य बंधु शामिल हुए ।

Sahu Samaj Shahdol Maa karma devi jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh