वधू - वर फॉर्म

भिलवाडा साहू समाज आसीद जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

07 February 2018 Teli samaj 107 views

      भिलवाडा साहू समाज आसीद  द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रेम वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामलाल गुर्जर थे। अध्यक्षता सोहन लाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथि आसींद प्रधान लक्ष्मी देवी साह, मांडलगढ चेयरमैन नंदिनी साहू, मंत्री भाजपा डाल चंद साहू थे। अध्यक्ष सोहन लाल साहू व प्रदेश साहू युवा महासभा के अध्यक्ष लावू लाल साहू ने विचार जताए। केंब्रिज कॉलेज डायरेक्टर दिनेश साहू ने युवा मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्र में किए। गए कार्यों की रूपरेखा रखी। मुकेश, महावीर साहू, क्लब आध्यक्ष महावीर साहू,पूर्व चेयरमैन भंवर लाल चौरड़िया, गणेश लाल मेहता, चुन्नीलाल सिंधी, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता मनसुख सिंह, लादू लाल गुर्जर मौजूद थे। युवा मंडल के देवी लाल साहू ने बताया कुल 22 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में शंभूगढ़ और पालड़ी का मैच हुआ । पालड़ी विजेता रही । सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भी दिया गया।

Bhilwara Sahu Samaj Volleyball Competition

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making