वधू - वर फॉर्म

झांसी साहू समाज मां कर्मा देवी जन्म उत्सव

18 March 2018 Teli samaj 177 views

      झांसी साहू समाज - झांसी जिला साहू समाज के तत्वधान में साहू समाज के आराध्य देवता मां कर्मा देवी जन्मोत्सव,  विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया था ।  इस विशाल शोभायात्रा का प्रारंभ हो समाज मंदिर  बंडागांव गेट से करीब 12:00 बजे शुरू हुआ जो झांसी नगर के बड़ा बाजार,  सिंधी तिराहा, सुभाष गंज, मानिक चौक, साहू धर्मशाला होते हुए अंततः अनीता विवाह घर में भव्य सभा के रूप में संपन्न हुआ । इस शोभायात्रा में मां कर्मा बाई, रानी लक्ष्मी बाई, मीराबाई,  महाराणा प्रताप, भामाशाह, महाराज गंगू तेली के स्वरूप इसके साथ-साथ हजारों महिलाएं कलश लेकर चल रही थी ।  इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के लिए जल शरबत खिचड़ी तथा अन्य अल्पाहार का वितरण भी किया गया ।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश साहू उपस्थित रहे  उन्होंने अपने विचारों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।  उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मां कर्मा देवी हमारी प्रेरणा स्त्रोत यह वह हमारी आराध्य है ।  उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे समाज में एकजुटता बढ़ जाती है । उन्होंने कहा कि हमें समाज के सभी  समाज बंधुओं के साथ उनके दुख दर्द में उनके साथ खड़ा होना चाहिए और आपस में भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाना चाहिए ।  इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, बालस्वरूप साहू, डॉ आदित्य साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश साहू महामंत्री,  अभिषेक साहू, विनोद साहू, मयंक साहू, सौरभ साहू, बनबलि साहू, इंद्र मोहन साहू, महेश साहू, ममता लश्‍करी, आकाश साहू, मिथलेश साहू,  मुरारी साहू संगठन मंत्री, विरू नेता, गणपत साहू, रमेश साहू, श्रीमती मीरा कोटीया, रामकुमार साहू, दीपक साहू, धनीराम साहू, विनय साहू, पारस साहू,  कमल किशोर साहू, घनश्याम मास्टर साहेब, शामलाल साहू, राधे लाल साहू, पंकज साहू, राजकुमार साहू, बृजकिशोर साहू इत्यादि और साहू समाज के बंधु-बांधव  बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

sahu samaj jhansi Maa Karma Devi Janmotsav

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं