वधु - वर फॉर्म

आरती राजिम माता की

19 March 2018 Teli samaj 4 views

जय राजिम माता, मैया जय राजिम माता ।
तैलिक कुल में जन्मी, सब जन है ध्याता ॥ जय राजिम माता ॥

स्वाभिमानी श्रद्धा स्वरूपा, सत का मार्ग दिखायी ।
कर्मयोगिनी कल्याणी माँ, मुल का मान बढायी ॥ जय राजिम माता ॥

घानी में निशदिन पूजित, प्रभू मूरत न्यारी ।
जगहित किए समर्पित, है सद्भाव तुम्हारी ॥ जय राजिम माता ॥

प्रभु सन्मुख माँ तुमने, निज जिवन त्याग दिण ।
राजिम नगरी तुम्हीं से, प्रभु राजिम लोचन हुए ॥ जय राजिम माता ॥

भक्त शिरोमणि माता, मेरी महिमा युग गावे ।
सकल सुमंगल कारक, जन स्नेहाशीष पावे ॥ जय राजिम माता ॥

Rajim Mata

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab