वधू - वर फॉर्म

तखतपुर साहू समाज आराध्य देवी माँ कर्मा जयंती

25 March 2018 Teli samaj 171 views

         तखतपुर साहू समाज के आराध्य देवी माँ कर्मा की जयंती दिनांक 13-03-2018 को स्थान नर्मदा धाम बेलपान में रखा गया है। साथ ही माँ कर्मा की रथयात्रा नर्मदा धाम बेलपान से शुरू होकर पूरे बिलासपुर जिले में भ्रमण करेगी ।  संत माता कर्मा देवी का पूजन होगा । 07-04-2018 को संत माता कर्मा की जयंती एवं विशाल शोभा यात्रा के साथ साथ भव्य बाईक रैली का भी आयोजन तहसील साहू संघ तखतपुर के द्वारा स्थान सांस्कृतिक भवन मानस मंच तखतपुर में रखे जाने का निर्णय लिया गया है ।इस कार्यक्रम में आप सभी स्वजातीय ,सम्माननीय जन से निवेदन है कि उक्त सामाजिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाये जिससे हमारे समाज की एकता, अखण्डता तथा हमारे समाज की एकजुटता दिखे  । हमारा समाज विशाल है फिर भी हम अपने आप मे कुछ कमी महसूस करते है आओ हम सब मिलकर समाज को निरन्तर आगे बढाने में सहयोग करे । हम लोग सभी अन्य समाज के कार्यक्रम व धार्मिक कायर्क्रम में सहभगिता निभाते है और हम अपने ही समाज के कार्यक्रम सहयोग नही कर पाते अब हमें सभी गीले शिकवे को दूर करते हुए समाज के लिए समर्पित होना है और यथा शक्ति तन मन धन से सामाजिक कार्यक्रमो में हमे अपना सहयोग प्रदान करना है । ताकि हमारा समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे ।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar