वधू - वर फॉर्म

प्रतापगढ़ साहू समाज बैठक

29 March 2018 Teli samaj 107 views

     प्रतापगढ़ -  दिनांक 28/03/2018 को शुभी वाटिका कुंडा में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे साहू समाज के विकास के लिए संगठन की आवश्यकता पर चर्चा हुई और सभी समाज के लोगो ने मृत्युभोज के बहिष्कार के पक्ष मे सर्वमत से निर्णय दिया । संगठन को मजबूत बनाने हेतु तथा अपना पदाधिकारी चुनने के लिए 06 मई 2018 को अगली मीटिंग शुभी वाटिका साहू नगर कुंडा में समय सायं 04:00 pm पर आयोजित की गई जिसमे आप सभी स्वजातीय बन्धुओ से विनम्र निवेदन है कि आप अधिक से अधिक लोगो को अपने साथ ले कर आये जिससे कुण्डा की सक्रिय टीम का निर्माण हो सके और 2018 मे हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट मे उत्तीर्ण मेधावी बच्चो को सम्मानित करने एवं साहू धर्मशाला मे मलमास मे प्रसाद के वितरण के सम्बन्ध मे निर्णय लिया जा सके । आज की मीटिंग में डॉ श्याम लाल, श्री नन्हे लाल साहू, डॉ मुकेश गुप्ता, आचार्य संगम लाल, डॉ विनोद गुप्ता,दिलीप साहू पत्रकार, उमेश साहू, शुभम साहू युवा नेता, प्रवीण साहू, अमित साहू, सुमित साहू, विनोद साहू बाबादीन, रत्नेश साहू, आदि लोग उपस्थित रहे ।आप सभी का साहू समाज कुण्डा की तरफ से बहुत बहुत आभार ।

Pratapgarh Sahu Samaj meeting

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya