वधू - वर फॉर्म

बनारस साहू समाज सम्मान समारोह

23 October 2017 Teli samaj 112 views

                 बनारस साहू समाज एक दिवस राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति जिला इकाई वाराणसी के तत्वाधान में एक दिवसीय साहू समाज एकता सदभावना एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गणेश राम साहू जी डॉ गोविंद लाल जी महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभा गुप्ता जी प्रदेश प्रभारी मुकेश साहू जी प्रदेश सचिव रजनीश साहू उपस्थित रहे मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया वक्ताओं ने सामाजिक एकता और सद्भावना के प्रसार हेतु समाज से एकजुट होने की अपील की डा गोविन्द लाल जी ने कहा हमें एक दूसरे का सहयोग करते हुए एकजुट होना बहुत जरूरी है शोभा गुप्ता जी ने कहा महिलाएं सामाजिक कार्यक्रमों में आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम साहू उदय जी ने कहा हमारे समाज का इतिहास बड़ा गौरव पूर्ण रहा है हम मां कर्मा देवी बी जैसी भविष्यवाणी संत महिला रत्न और दानवीर भामाशाह के बेटे हैं आज हमें एक मजबूत संगठन की डोर में बंधने की अति आवश्यकता है जब तक हम एकजुट नहीं होंगे विकास हो पाना असंभव है उन्होंने कहा युवा समाज की रीढ़ होते हैं युवाओं को एकता और सद्भावना का प्रचार करते हुए संगठित होना चाहिए प्रदेश प्रभारी मुकेश जी ने कहा महासमिति के प्रत्येक सदस्य को कम से कम 10 10 लोगों को फार्म भरते हुए संस्था से जुड़ना है और उन 10 लोगों से भी प्रत्येक को संस्था से कम से कम 10 लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित करना कार्यक्रम में जिला इकाई वाराणसी के पदाधिकारियों मनोनयन प्रमाण पत्र और आई कार्ड प्रदान किए गए कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों को एवं समाज की प्रतिभाओं को सम्मान सम्मान पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया जिला प्रभारी अजय साहू जी ने कार्यक्रम का संचालन किया जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में मां कर्मा देवी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों और अनेक युवाओं ने भाग लिया

Banaras Sahu Samaj samman samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar