वधू - वर फॉर्म

साहू समाज रीवा द्वारा माँ कर्मा जयंती समारोह

23 February 2018 Teli samaj 107 views

      साहू समाज रीवा द्वारा माँ कर्मा जयंती समारोह रविवार दिनांक 11 मार्च 2018 को स्थान सिटी पैलेस झंकार टॉकीज के सामने गुड रोड रीवा में आयोजित किया गया है । इस मौके पर साहू समाज की विशाल वाहन रैली का आयोजन 10 मार्च 2018 को होगा यह रैली सुबह 11:00 बजे धर्मशाला से प्रारंभ होगी । कर्मा जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार होगी मां कर्मा जयंती, तहसील अध्यक्षों का सम्मान, अतिथियों का उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण, समाजसेवियों का सम्मान । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर श्री प्रह्लाद भाई मोदी जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई उपस्थित रहेंगे ।

      विशिष्ट अतिथि श्री राम निवास शाह, सिंगरौली ( वरिष्ठ समाजसेवी), जगन्नाथ साहू वरिष्ठ समाजसेवी, श्री महेश प्रसाद साहू वरिष्ठ समाजसेवी, श्री राम साहू पूर्व तहसीलदार, श्रीमती प्रिया साहू महिला जिलाध्यक्ष रीवा, ओम प्रकाश साहू खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रीव, मनोरमा साहू, अध्यक्ष स्वतंत्र समाज सेवा समिति , श्रीमती कमला साहू जनपद सदस्य, इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर लक्ष्मण प्रसाद साहू जी जिला अध्यक्ष रहेंगे । श्री राम लाल साहू, श्री रामचरण साहू, डॉ राधेश्याम साहू, श्री संतनंद साहू, श्री पूरनमल साहू, श्री राम रुद्र साहू, श्री रामरंगीले साहू, डॉक्टर सुरेंद्र साहू, श्री बसंत साहू, श्री शारदा प्रसाद साहू, श्री राम चंद्र साहू, श्री सुखलाल साहू, धनवान साहू, श्री हरिवंश साहू, श्री सुधाकर साहू, इत्यादि आयोजन समिति वरिष्ठ समाजसेवी जन उपस्थित रहेंगे । सभी साहू समाज के लोगों को यह सूचित किया गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज रीवा द्वारा मां कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाएं युवा युवा शामिल हो और समाज के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाएं

Sahu Samaj Rewa maa Karma Devi jayanti samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj