Bride / Groom Form

आरंग साहू समाज आराध्य देवी माता कर्मा जयंती

31 March 2017 Teli samaj 67 views

          रायपुर संभाग के अंतर्गत आरंग विधानसभा के ग्राम कुसमुंद (समोदा) ग्राम इकाई साहू समाज के द्वारा 30-03-2017 गुरुवार को साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा जी की 1001वी जयंती बड़ी धुमधाम से मनाई गई । दोपहर सैकड़ो बहनो, माताओ के द्वारा भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली गई । इसके पश्चात समस्त अतिथि व ग्रामीण स्वजातीय जनो के द्वारा माता कर्मा जी की पूजा-अर्चना करने के पश्चात अतिथि गणो ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए माताजी की जीवनी पर प्रकाश डालने हुए माताजी के बताएं हुए रास्ते में चलने का आग्रह के साथ नशापान से दूर व समाज के लोगो को संगठित रहने का संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात माता कर्मा जी का खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया ।

       इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू जी कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिय महासभा, अध्यक्षता राजेश साहू जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जयंत साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ,श्रीमती कुसुमलता फत्ते साहू जी जिला पंचायत सदस्या ,नेत राम साहू जी जिलाध्यक्ष ग्रामीण ,सरिता मोहन साहू जी ज़िला उपाध्यक्ष, हिरामन साहू जी तहसील अध्यक्ष , विशेष अतिथि के रूप मे , प्यारे लाल साहू जी संभागीय महासचिव , सेवक साहू जी, भैय्या साहू जी, साहू, समाज के अन्य पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj