वधू - वर फॉर्म

धमतरी साहू समाज भक्त माता कर्मा जयंती

14 March 2018 Teli samaj 111 views

        धमतरी -  गदेही में कर्मा जयंती पर साहू समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा  कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। समाज की महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश उठाए कतार से चल रही थीं । धमतरी कुरूद. ग्राम बगदेही में ग्रामीण धमतरी साहू समाज के तत्वावधान में मंगलवार को बाजार चौक में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। समाज की महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश उठाए कतार से चल रही थीं। कलशयात्रा बाजार चौक से, शीतला चौक, बजरंग चौक, भाठापारा, गुडी चौक और शीतला मंदिर होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।

         तत्पश्चात उद्बोधन के बाद अतिथियों का ग्रामीण साहू समाज ने सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष घनश्याम साहू, संरक्षक जीवन साहू, सचिव कामता साहू , रविशंकर साहू, लिलेश साहू, इशू साहू, मीडिया प्रभारी दीपक साहू , लोकेश्वर साहू, निरंजन साहू , कौशल साहू, युवराज साहू अघन साहू, तिहारू राम साहू, नोहर साहू, निराला साहू, तुलेश्वर साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिचन्द्र साहू, भारत साहू , दूज साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं