वधू - वर फॉर्म

बिलासपुर साहू समाज मां कर्मा जयंती मनाई गयी

14 March 2018 Teli samaj 82 views

         बिलासपुर ग्राम बचरवार  में आज दिनांक 13-03-2018 को नर्मदांचल साहू समाज द्वारा  मां कर्मा जयंती मनाई गयी । ग्राम में प्रथम वर्ष इस समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मां कर्मादेवी के प्रस्तावित मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । प्रस्तावित मंदिर के लिए फूलकुंवर साहू पति स्व ढालाराम साहू ने अपनी जमीन दान की है, जिसमें मां कर्मा के मंदिर के साथ ही साहू समाज के सामाजिक धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर समाज द्वारा ग्राम के हरदेवलाल मंदिर, दुर्गा चौरा बचरवार से शोभायात्रा निकाली गयी जो ग्राम भ्रमण करते हुए मां कर्मादेवी मंदिर के भूमि पूजन स्थल पर समाप्त हुई। इसके साथ ही अन्य विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । इस अवसर पर नर्मदांचल साहू समाज की अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू एवं माताए बहने की विशेष उपस्थिति रही । साथ ही फूलकुंवर साहू, राजकुमार साहू, विनोद साहू, रमेश, बिल्लू, भीखम, भैयालाल, शुनिल, मोना, ओमी साहू, तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran