वधू - वर फॉर्म

साहू तेली समाज के गौरव पृथ्वी साव की कप्तानी में भारत ने जीता विश्व कप

07 February 2018 Teli samaj 175 views

              साहू तेली समाज के पृथ्वी साव ने देश के गौरव को और आगे बढ़ाते हुए अपनी कप्तानी में अंडर-19 का विश्वकप भारत के लिए जीत लिया है । पृथ्वी की तुलना लोग मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं । लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि यह चमकता सितारा साहू समाज की देन है । यह सितारा मानपुर का रहने वाला है । कुछ भी के दादाजी आज भी मानपुर में शिवचरण बालाजी कटपीस नाम की कपड़े की दुकान चलाते हैं । अपने पुत्र की उपलब्धि पर दादा फूले नहीं समा रहे हैं । उनके जाने वाले उनके घर पहुंचकर उनको बधाई दे रहे हैं । वही मोहल्ले वालों ने होली और दिवाली साथ मनाई । अशोक जी ने बताया कि उनका एक मात्र बेटा पंकज साहू मुफलिसी से तंग आकर मुंबई नौकरी करने चला गया और वहीं रहने लगा । पंकज का भी एक ही बेटा है पृथ्वी । 2 माह पूर्व जब वह सर्जरी कराने मुंबई गए थे तो उसी ने शिकायत की थी कि वह अंडर-19 टीम का कप्तान बन गया है और आपने बधाई नहीं दी । तब उनके दादाजी अशोक ने कहा था कि तुम वर्ल्ड कप जीत कर आओ पूरी दुनिया तुम्हें बधाई देंगे । साहू समाज के इस चमकते सितारों को सभी समाज के बंधु-बांधव की तरफ से हार्दिक शुभेच्छा ।

Sahu Teli Samaj Prithvi Shaw

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir