वधू - वर फॉर्म

दोंडायचा बलात्‍कार मामले का तैलिक महासभा अमरावती ने किया निषेध

25 February 2018 Teli samaj 145 views

       अमरावती- धुळे जिले के दोंडायचा स्थित नूतन माध्यमिक विद्यालय की लगभग ६ वर्षीया बालिका पर लैंगिक अत्याचार होने के मामले में समाज की ओर से तीव्र निषेध व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग लेकर महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा की अमरावती शाखा की ओर से जिलाधिकारी को एक निवेदन सौंपा गया. निवेदन में उल्लेख किया गया है कि, इस अत्यंत निंदनीय व हृदयविदारक घटना को संस्था के अध्यक्ष इस मामले में लिप्त नराधम पर कार्यवाही करने की बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रहे है तथा भ्रामक प्रतिष्ठा पर पर्दा डालने का प्रयास करते हुए अपनी हीन मनोवृत्ति का प्रदर्शन कर रहे है.

        महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा, अमरावती जिला इस घटना का तीव्र शब्दों में निषेध करती है तथा पुलिस की प्रथम जांच रिपोर्ट में दर्ज नराधम पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग करती है. उसी प्रकार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद रामदास तडस ने इस अत्याचार में लिप्त नराधमों को गिरफ्तार करके अपराध दाखिल होने तक समाज की ओर से संपूर्ण महाराष्ट्र में तीव्र आंदोलन छेड़ने के आदेश दिए है तथा इस भूमिका का अमरावती शाखा भी समर्थन करती है. इस आशय का एक निवेदन संगठन की ओर से जिलाधिकारी को सौंपा गया.

            निवेदन साँपनेवालों में शंकरराव हिंगासपुरे, प्रवीण भस्में, श्रीकृष्ण माहोरे, विजय शिरभाते, अरूण  शिरभाते, सुनील मापले, सुनील चौकडे, संजय मापले, किशोर शिरभाते, राहुल शिरभाते, पंकज गुल्हाने, मनोहर गुल्हाने, राजेश चांडोळे, चंद्रशेखर जावरे, दीपक गिरोळकर, प्रतीक पिंपळे, आशुतोष गुल्हाने, वैभव विजवे, राजेन्द्र हजारे आदि सहित बड़ी संख्या में महासभा के सदस्यों का समावेश था.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala