वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू समाज की बैठक संपन्न

25 February 2018 Sahu Teli Samaj 106 views

        अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज की सभा बैठक बहरी में आयोजित की गई। यह बैठक जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजमणि साहू। की मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

       बैठक में कई विषयों पर चर्चा समाज के लोगों द्वारा की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि संगठन की कार्यकारिणी मनाकर संगठन को और मजबूत किया जाय, साहू समाज को शिक्षित किया जाय साथ ही सामाजिक कार्यों की गति बढ़ाने के लिये राय मशविरा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित समाज के लोगों से कहा कि समाज तभी मजबूत रहेगा जब सभी लोग मिलकर काम करेंगे।। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में अन्य अतिथियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।। इस अवसर पर अधिवक्ता विष्णु देवेन्द्र वर्मा एनकेजी, अमिलिया सरपंच, सरपंच रामलल्लू साहू, संजय साहू, राजेन्द्र साहू, अनिल साहू, समयलाल साहू, , संतोष साहू, दीप साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya