वधू - वर फॉर्म

रामगढ़ अखिल भारतीय तेली महासभा की एक बैठक

25 February 2018 Teli samaj 150 views

         रामगढ़ : अखिल भारतीय तेली महासभा की एक बैठक शुक्रवार को शहर के चट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला के सभागार में आयोजित की गई जिसमें अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू का रामगढ़ जिला तेली समाज के द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर रिपुसूदन साहू ने कहा कि ज़िन्दगी केवल मौत का इंतज़ार नहीं है। एक बड़े लक्ष्य के साथ ज़िन्दगी को जीना हम सब का मकसद होना चाहिए। कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें। उन्होंने आपसी ईष्र्या, द्वेष, भेद भाव को दूर कर घरेलू झगड़ो को खत्म कर अपनी तकलीफों को दूर करने, अपने बच्चों को बढ़िया माहौल देने की कोशीश करने पर बल दिया। कहां की समाज में एकता लाने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए। बेटीयों की शिक्षा पर जागरूक होने की ज़रूरत है। इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित साहू, जिला युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, राकेश साहू, मुन्ना साहू, रोहित साहू, धीरज साहू, गियानी साहू, निलेश गुप्ता,प्रकाश साहू, महेश साहू, रंधीर गुप्ता समेत तेली समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

Ramgarh Sahu Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav