Bride / Groom Form

रायसेन जिला साहू समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन

25 February 2018 Teli samaj 100 views

अक्षय तृतीया पर समाज का नि:शुल्क 34 वां साहू सामूहिक विवाह सम्मेलन
विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष होंगे कुंदन लाल साहू 
मंडीदीप में  होगा 18 अप्रैल को विवाह सम्मेलन का अयोजन 

     रायसेन जिला साहू समाज के द्वारा लगातार 33 वर्षों से निशुल्क साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन किया है और इस वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का 34 वर्ष है। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन अजीवन स्थाई। दानदाताओं एवं प्रदेश के सामाजिक बंधुओं द्वारा दिए गए दान राशि के सहयोग से किया जाता है रायसेन साहू समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन से मध्य प्रदेश के सभी जिले के साह समाज इससे प्रेरित होकर लाभ ले रहा है। महंगाई के इस दौर में फिजूल खर्चा से बचाया  जा रहा है। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन एक आदर्श आयोजन है साहू समाज के अलावा अन्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। रायसेन साहू समाज की एक विशेष बैठक मंडीदीप की कृषि उपज मंडी के सभागार में हुई जिसमें मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू की मुख्य आथित्य में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा भोपाल के विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी शिवदयाल सिमरैया मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा भोपाल के प्रादेशिक सचिव हितेश साहू जिला साहू। समाज रायसेन के अध्यक्ष रामकुमार साहू एवं समाज के सामाजिक बंधुओं ने मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और साहू समाज की आराध्य देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

          वर्ष 2018 का 34 वां निःशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन की चर्चा हुई जिसमें मंडीदीप साहू समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को मंडीदीप में करने के लिए जिला रायसेन साह। समाज समिति के अध्यक्ष को आवेदन प्रस्तुत। किया। बैठक में जिला सामूहिक विवाह समिति। द्वारा ध्वनिमत से सहमति प्रदान की और मंडीदीप साहू समाज को 34 वां निःशुल्क विवाह सम्मेलन की मेजबानी की कमान सौंपी। बैठक में आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कि एक समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कुंदन लाल । साहू को सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष ने बताया कि यह सम्मेलन 18 अप्रैल 2018 बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मंडीदीप में आयोजित होगा। जिला की सभी तहसीलों एवं मंडीदीप में वर वधु का निशुल्क पंजीयन कार्यालय शीघ्र खोला जाएगा एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू कार्यवाहक अध्यक्ष केशुराम साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचरण साहू गोहरगंज तहसील अध्यक्ष बसंत साहू सुल्तानपुर तहसील अध्यक्ष महेश साहू बरेली तहसील अध्यक्ष प्रेम नारायण साहू बेगमगंज तहसील अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साहू प्रभारी अमृत लाल साहू बाड़ी तहसील अध्यक्ष लखन लाल साहू जिला उपाध्यक्ष सुभाष साहू महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागरिया जिला उपाध्यक्ष रेखा साह एवं साहू समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Raisen Sahu Samaj samuhik vivah sammelan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar