वधू - वर फॉर्म

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने साहू तेली समाज को उपेक्षित रखा - रिपू सुदन साहू

26 February 2018 Teli samaj 117 views

        कुजू : तैलिक समाज को विभिन्न राजनीतिक दलो ने वोट बैंक की तर्ज पर इस्तेमाल करने का काम किया है। झारखंड के सीएम रघुवर दास ने तैलिक साहू तेली समाज को उपेक्षित रखा है। सरकार के सतारूढ़ में 12 विधायक तैलिक समाज के है, परंतु एक भी मंत्रीपद पर काबिज नही है। ऐसे में झारखंड सरकार की नीति तैलिक समाज के प्रति साफ तौर बेमानी दिखती है। उक्त बातें टूटी झरना सांडी में आयोजिम मांडू प्रखंड स्तरीय तैलिक समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में तैलिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपू सूदन साहू ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होने कहा सभी समाज के साथ खुशनुमा माहौल बनाने की जरूरत है। हमारी लड़ाई किसी समाज के साथ नही है। हम राजनीतिक उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें हमारा वाजिब हक मिलना चाहिए अन्यथा वोट की खरीददारी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। वही विशिष्ट अतिथि समाज की प्रदेष महिला अध्यक्ष साबी देवी ने कहा कि हमारे समाज के तीन बड़े नेताओ का मर्डर पर सरकार ने अब तक कोई पहल नही की वहीं कांग्रेस के पंकर यादव के मर्डर के चार दिनों के अंदर ही सीबीआई, सीआईटी का गठन कर मामले का उदभेदन कर दिया। जिससे सरकार की हमारे समाज के प्रति साफ झलक रही है। जिसका मुंहतोड़ जवाब आने वाले चुनाव वोट के माध्यम से दिया जायेगा। मौके पर समाज के नेता रविंद्र कुमार रवि ने कहा कि हमें अपने जवाब के लोगो को जागरूक कर एक जुट | करना है। जिससे समाज में तेलिक समाज का एक अपना अलग वर्चस्व हों, जो समाज के लोगो एक सुत्र में पिरोकर प्रदेष  को विकास की ओर ले जाये। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों का फुले माला पहनाकर और चुके देकर किया गया। जिसके बाद समाज के लोगो ने मुख्य अतिथि को गमछा ओढ़ाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर वनभोज में लोगो ने विभिन्न व्यंजनो का लुत्फ उठाया। साथ ही अवीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शेखर साव व संचालन राजू गुप्ता ने की। मौके पर रंधीर गुप्ता, धनेश्वर साव, संजय साव, बिरजू साव, अमित साव, तिलेश्वर साव, त्रिलोकी साव, रामेश्वर साव, भरत साव, अर्जुन साव, सुरेंद्र साव सहित काफी संख्या में समाज के महिला पुरूष मौजूद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala