वधू - वर फॉर्म

साहू समाज चंगोराभाठा परिक्षेत्र शपथ ग्रहण समारोह

27 February 2018 Teli samaj 150 views

           रायपुर साहू समाज चंगोराभाठा परिक्षेत्र का सामाजिक सम्मेलन एवं नव निर्वाचित पदाधिकारी सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम 25 फ़रवरी को सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल कृषि मंत्री छ ग शासन ,विशिष्ट अतिथि मान. श्रीमती रमशीला साहू मंत्री छ ग शासन, कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ ममता साहू जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, अ. भा. तैलिक साहू महासभा,ने की । श्रीयादराम साहू एवम टीम को डॉ ममता साहू ने शपथ दिलाया । विशेष अतिथि नगर निगम रायपुर के महापौर माननीय प्रमोद दुबे जी, श्री मोतीलाल साहू , श्री मेघराज साहू, श्री आननद साहू, श्रीमती मीनल चौबे, अध्यक्ष जोन 5 न नि रायपुर, भी उपस्थित होकर समाज के पदाधिकारी को बधाई दिया एवं साहू समाज भवन के प्रथम तल बनाने हेतु 5 लाख राशि देने की घोषणा किया। स्वागत भाषण परीक्षेत्र अध्यक्ष एवं पार्षद यादराम साहू ने किया कार्यक्रम में सभी वार्ड अध्यक्ष भवर साहू, भूषण साहू, यू पी साहू, रामनारायण साहू, हेमू साहू उत्तम साहू कार्यकारी अध्यक्ष सनत साहू,महामंत्री बलराम साहू, आशीष साहू एवं सचिव रतिकांत साहू, गिरधर साहू नेतराम साहू न्याय प्रकोष्ठ सन्तु साहू माखन साहू मनहरण साहू आंनद साहू हजारो की संख्या में सामाजिक भाई बहन उपस्थित थे ।

Changurabhata Sahu Samaj Raipur Chhattisgarh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu