वधू - वर फॉर्म

शाहजहांपुर साहू समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

06 March 2018 Teli samaj 113 views

          शाहजहांपुर साहू समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न । साहू समाज सेवा दल शाहजहाॅपुर का पंचम होली मिलन कार्यक्रम दिनांक 05 मार्च 2018 को स्टार मैरिज लाॅन सिंजई शाहजहाॅपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में सभी वर्गो के लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। सेवा दल के सदस्यों द्वारा खेली गई फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहा ।

         कार्यक्रम अवसर पर ज्ञान चन्द्र साहू, प्रहलाद साहू, जगदीश साहू, अजय साहू आदि ने अपने-अपने विचार रखे। सेवादल के महामंत्री राजू साहू ने समाज के लोगों से समाज के प्रति एकता बनाये रखने का आवाहन किया तथा सेवादल के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने समाज के युवाओं से आवाहन किया कि वे साहू समाज सेवादल के माध्यम से समाज व देश हित में चलाये जा रहे कार्याे में बढ़चढ़कर भाग ले और समाज का गौरव बढ़ाये।

Shahjahanpur Sahu Samaj Holi Milan Samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

दिल्ली अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा कार्यसमिति बैठक