वधू - वर फॉर्म

शाहजहांपुर साहू समाज का होली मिलन समारोह

03 April 2018 Teli samaj 97 views

         साहू समाज का होली मिलन समारोह संपन्न कलाकरो ने पेश किये रंगारंग कार्यक्रम, मेधावियों का सम्मान । शाहजहांपुर साहू समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । इस मौके पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओ को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों की छटा देखने को मिली। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी ।

         शहर के गांधी भवन में उत्तर प्रदेश साहू राठौर चेतना समिति व तैलिक साहू राठौर महासभा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदायूं के नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इसके बाद पायल डांस के कलाकारो ने स्वागत गीत तथा रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। इस मौके पर साधना साहू, इंद्रजीत साहू, रविन्द्र सिंह राठौर, विश्वनाथ राठौर, सुरेन्द्र राठौर, संजय राठौर, डा.विनोद कुमार राठौर, डा, सुधीर राठौर, राजीव राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand