वधू - वर फॉर्म

संतकबीरनगर साहू समाज की बैठक

04 April 2018 Teli samaj 98 views

              धनघटा में रविवार को आयोजित बैठक में साहू समाज से संगठित होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में समाज की ताकत है । समाज को आर्थिक क्षेत्र में जहां मजबूती के साथ पहचान बनाने की जरूरत है । वहीं राजनैतिक क्षेत्र में समाज को आगे बढ़कर पहचान बनाने की आवश्यकता है। संगठन समाज को जागरूक करने का अभियान चला रहा है । मुख्य अतिथि बस्ती जिले के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण साहू ने कहा कि संगठन आर्थिक, राजनैतिक तथा सामाजिक स्तर का विकास करने अभियान चला रहा है । तहसील स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास जारी है । उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि समाज को अपनी ताकत का एहसास सभी क्षेत्रों में कराना है । उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में अनेक राजनैतिक दल समाज को छलने का कार्य करते थे । राजनैतिक दलों ने समाज का मत हासिल करने के लिए अनेक प्रोलभन के सहारे गुमराह करने की कोशिश की जाती है । इससे समाज का समुचित विकास नहीं हो पाया। वर्तमान में समाज शोषण तथा छलावे का शिकार बन गया । आने वाले दिनों मे समाज की नए तेवरों के साथ राजनैतिक क्षेत्र में पहचान बनाने की राह पर चल पड़ा है । आयोजक एवं साहू समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकरकार्य करे । बैठक में जिला कोषाध्यक्ष लालजी, रामकेश साहू, राजेन्द्र गुप्ता, दिलीप साहू, रंजीत गुप्ता, रामखेलावन आदि अनेक लोगों ने समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat