वधू - वर फॉर्म

भेल साहू समाज ने मनाई माँ कर्मा देवी की जयंती

24 March 2018 Teli samaj 113 views

      पिपलानी  माँ कर्मा देवी जयंती पर भेल  साहू समाज के द्वारा भेल क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । साहू समाज भेल इकाई के द्वारा गीत -संगीत के साथ ही वरिष्ठ जनों व स्थाई सदस्यों के साथ मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया । जिला साहू समाज भेल इकाई के द्वारा आगा क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना की गई । इकाई के अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू, हर प्रसाद साहू, राज किशोर साहू, एसपी साहू, भरतलाल साहू के अनुसार कार्यक्रम में मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना के बाद समाज के विशिष्ट लोग व मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया । इकाई अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी । कार्यक्रम में उन लोगों को विशेष सम्मान किया, जिन्होंने मां को देवी की 1001 वी जयंती में विशेेष सहयोग प्रदान किया । 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab