वधू - वर फॉर्म

तेली समाज की उपेक्षा से ही भाजपा फूलपुर सीट हारी

24 March 2018 Teli samaj 110 views

           लखनऊ उ. प्र.  साहू युवा महासभा क प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार साहू ने बताया कि गोरखपुर व फूलपुर सीट हारने का मुख्य कारण भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी 23 अप्रैल 2017 को इलाहाबाद के जुड़ापुर में तेली समाज के मक्खन लाल गुप्ता सहित चार लोगों की नृशंस हत्या व रेप एवं उ.प्र. भाजपा में साहू तेली समाज की लगातार की जा रही उपेक्षा व आक्रोश के कारण पूलपुर लोकसभा में लगभग एक लाख वोटरों की संख्या वाले तेली समाज के लगभग 60 प्रतिशत लोग अपने घरों से वोट डालने ही नहीं निकले और जिन लोगों ने वोट दिया भी तो आक्रोश के कारण सपा को दे दिया। साहू ने आगे बताया कि भाजपा में लगातार तेली समाज की उपेक्षा की जा रही है न प्रदेश संगठन में कोई पद दिया जाता है न विधान सभाए लोक सभा का टिकट दिया जाता है न ही राज्य सभा व विधान परिषद में भेजा जा रहा है और न ही सरकार बनने के बाद समाज के भाजपा नेताओं को किसी आयोग बोर्ड या अन्य में भी जगह नहीं दी जा रही है । आखिर तेली समाज अपनी कितनी उपेक्षा की बर्दाश्त करेगा यहाँ तक समाज की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में मा. मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधि मंडल मिलने के लिये 3 जनवरी 2018 को एक पत्र व इससे पूर्व भी एक पत्र सरकारी आवास पर दिया गया । लेकिन मा. मुख्यमंत्री को समाज के नेताओं से मिलने का समय ही नहीं मिला। साहू ने आगे बताया कि इलाहाबाद के जुड़ापुर तेली समाज के मक्खन लाल गुप्ता सहित चार लोगों की निर्मम तरीके से की गई हत्या व रेप किया गया पीड़ित परिवार के बचे दो बच्चों को मात्र आठ लाख रूपये का ही मुआवजा दिया गया सरकारी नौकरी का आश्वासन देने के बाद भी आजतक सरकारी नौकरी नहीं दी गई सिर्फ कैबिनेट मंत्री मा. रीता बहुगुणा जोशी जी ने ही उन बच्चों की यथासंभव मदद कर रही हैं । वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद में ही एक दलित दिलीप सरोज की हत्या होने पर पच्चीस लाख रूपये का मुआवजा दिया गया है । आखिर यह भेदभाव क्यों । साहू ने आगे कहा कि फूलपुर के तेली समाज ने पार्टी में हो रही अपनी लगातार उपेक्षा से क्षुब्ध व हत्याकाण में किये गये भेदभाव से आक्रोशित होकर ही लगभग 60 प्रतिशत तेली समाज वोट डालने ही नहीं गया और 40 प्रतिशत ने विरोध स्वरूप वोट दिया यही कारण रहा कि भाजपा फूलपुर सीट अपने हाथों से गवां बैठी । साहू ने भाजपा नेतृत्व को पुनः आगह करते हुए कहा कि तेली समाज अब अपनी उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेगा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi