वधू - वर फॉर्म

ग्‍वालियर साहू समाज गोष्ठी में आएंगे पीएम के अनुज प्रहलाद मोदी

08 February 2018 Teli samaj 113 views

           ग्रेटर ग्वालियर साहू समाज समिति की ओर से 9 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से साहू समाज की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है । इस विचार गोष्ठी का कार्यक्रम कार्यवाहक अध्यक्ष शरद साहू के निवास राम कंपनी फालिका बाजार में आयोजित होगा । इस कार्यक्रम का न्योता पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को दिया गया है । इस कार्यक्रम में अपने विचार रखने के लिए पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के छोटे भाई जी स्वयं पधार रहे हैं । समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष शरद साहू महामंत्री राम नरेश साहू अध्यक्ष नंदन किशोर साहू प्रशासनिक प्रभारी भूपेंद्र साहू राजनीतिक प्रभारी अशोक साहू इत्यादि ग्रेटर ग्वालियर साहू समाज के प्रतिनिधियों ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहां की PM नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी के आगमन के कारण समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। श्री प्रह्लाद मोदी 9 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे हवाई जहाज द्वारा ग्वालियर आने वाले हैं । श्री प्रह्लाद मोदी का काफिला फालका बाबा राम कंपनी पहुंचेगा । और उसके बाद का किले से स्वीट मोदी ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा ललितपुर के लिए जाएंगे । मोदी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू सहित साहू समाज के सभी लोग हर्ष उल्लास के साथ करेंगे ।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi