वधू - वर फॉर्म

राजनांदगांव साहू समाज युवा विकास महासमिति मीटिंग

06 April 2018 Teli samaj 103 views

              राजनांदगांव डोंगरगांव ( छत्तीसगढ़) में राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति की मीटिंग सम्पन्न I राष्टीय साहू युवा विकास महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई गणेश राम साहू जी मडावरा ललितपुर उत्तरप्रदेश एवं राष्ट्रीय संरक्षक भाई श्याम साहू जी गंजबासौदा विदिशा म प्र के द्वारा समाज के युवाओ को समाज में जोड़ने व भागीदारी निभाने हेतु राष्टीय साहू विकास महासमिति जिला इकाई राजनांदगांव ( छत्तीसगढ़) का गठन आज डोंगरगांव में किया गया । जिसमे राजनांदगांव जिले के युवाओ को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए तहसील साहू संघ के सहसंयोजक श्री चुन्नी लाल साहू जी को आज राजनांदगांव के जिला प्रभारी पद पर सर्वसम्मति से प्रमाणपत्र देकर मनोनीत किया गया है । उन्हें जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु समिति के आवश्यक डॉक्यूमेंट प्रदान किये गये । इस अवसर पर तहसील साहू संघ के संयोजक मूलचंद साहू जी सलाहकार बलीराम साहू जी सुरेन्द्र साहू जी डॉ दायलू साहू जी कृष्णा साहू जी युवा प्रकोष्ट के सचिव राकेश साहू जी आई टी सेल के मनीष साहू जी नारायण साहू जी पूर्व पार्षद डोंगरगांव सहित अन्य समाजिक बंधू उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab