वधू - वर फॉर्म

साहू समाज रीवा मां कर्मा जयंती समारोह एवं धर्मशाला भूमि पूजन

20 March 2017 Teli samaj 142 views

        साहू समाज के बंधुओं को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज  रीवा द्वारा दिनांक 26 मार्च 2017 रविवार स्थान युवराज मैरिज गार्डन कॉलेज रोड, रीवा प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक  मां कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इसी के साथ साथ साहू समाज विवाह की धर्मशाला का भूमि पूजन भी मां कर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर होने जा रहा है ।  इस कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाएं एवं युवा शामिल हो और इस समाज के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाएं ऐसा आवाहन  साहू समाज रीवा द्वारा किया गया है । भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से शोभा यात्रा सुबह 10:00 बजे से तुलसी चौराहा से युवराज गार्डन तक,   पुरस्कार वितरण तैलप नरेश धारा सिंह ज्ञानमाला प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथियों का उद्बोधन । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामहित साहू जी पूर्व तहसीलदार,   विशिष्ट अतिथि श्री रामनिवास शाह सिंगरोली प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा, श्री महेश प्रसाद साहू सतना साहू समाज रीवा, डॉ राधेश्याम साहू रीवा साहित्यकार,  श्रीमती कलावती साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य जिला परिषद सीधी, त्रिवेणी प्रसाद साहू राष्ट्रीय युवा महामंत्री अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा सिंगरौली, श्री पूरनमल जी साहू शिक्षक,   श्री राम रंगीली साहू वरिष्ठ समाजसेवी, इत्यादि मान्यवर प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे ।

Sahu Samaj Rewa maa karma jayanti samaroh dharmashala bhoomi poojan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand