वधू - वर फॉर्म

साहू समाज रीवा प्रतिभा मंच

01 October 2017 Teli samaj 152 views

                साहू समाज रीवा द्वारा आयोजित प्रतिभा मंच युवा कला प्रतियोगिता एवं मेधावी छात्रों का सम्मान वर्ष 2017, दिनांक : 02 अक्टूबर 2017, दिन-सोमवार, स्थानः मानस भवन, रीवा  को  राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर युवा उत्थान, विकास एवं अधिकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी कड़ी में साहू समाज रीवा द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी युवा कला प्रतियोगिता एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह दिनांक 02.10.2017 को आयोजित किया जा रहा है कला प्रतियोगिता में 24 वर्ष तक के युवा/युवती भाग ले सकते हैं उक्त कार्यक्रम में रंगोली, मेंहदी, पेटिंग, गीत, नृत्य एवं डाण्डिया आदि प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया जाना है साथ हीं कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में जिन छात्र / छात्राओं ने वर्ष 2017 में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा । आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि जिले के कोने-कोने से आकर युवा एवं छात्र-छात्रायें इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले एवं अपने माता-पिता का नाम उज्जवल करें तथा आपसपरिवार कार्यक्रम में पधारकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करें। नोट: गीत और नत्य प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें जूनियर सीनियर वर्ग होंगें। जूनियर कीं अधिकतम आयु सीमा 14 होगी एवं सीनियर वर्ग की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होगी ।

Sahu Samaj Rewa pratibha manch

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj