Bride / Groom Form

साहू समाज जौनपुर कल्याण समिति भारतीय नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह

02 April 2018 Teli samaj 100 views

    साहू समाज जौनपुर  कल्याण समिति  (साहू क्लब) द्वारा 1 अप्रैल 2018 भारतीय नववर्ष अभिनन्दन समारोह किया गया जहां सांस्कृतिक संध्याआयोजित हुई ।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिव गोविन्द साहू चेयरमैन नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया जिसके बाद कोरियोग्राफर सलमान शैख, गायक मृत्युंजय सिंह एवं रिदम डांस फैटी लखनऊ द्वारा विधि सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया ।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष डा. मिशोरी लाल गुप्ता ने संस्था के इतिहास एवं साहूकल्याण कोष के बारे में बताया जिसके बाद मुख्य अतिथि श्री साह ने समस्त वैश्य समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया । विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायतरानीगंज प्रतापगढ़ ने समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की एकजुटताव उनके द्वारा करायेगये कार्यक्रम कीप्रशंसा किया ।

साहू क्लब के संरक्षक अजय गुप्त आई आर एस. दिल्ली ने बतौर विशिष्ट अतिथि साहू समाज के उत्थान के लिये महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया । साहू कल्याण समिति केअध्यक्ष अनिल गुप्त विपणन अधिकारी आजमगढ़ ने सफल आयोजन के लिये कार्यक्रम प्रायोजक लालजी गुप्ताव सह प्रयोजक संतोष साहू सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन अरविन्द वैकर ने किया ।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, यशपाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शिवशंकर साहू, शिवकुमार साह, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, विवेक गुप्त सी. टी.ओ. जौनपुर, नन्हकऊ गुप्ता, बिन्देश्वरी साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार, स्वतंत्र बैंकर, घनश्याम साहू, प्रीति गुप्ता, शैल साहू, माया गुप्ता, शरद साहू, दीपक गुप्ता, ज्ञान प्रकाश आर्य, राधेश्याम साहू सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Sahu Samaj Jaunpur Bhartiya nutan varsh abhinandan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj