वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तेली महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रीपुसूदन साहू का रामगढ़ में  भव्य स्वागत

25 February 2018 Sahu Teli Samaj 127 views

        रीपुसूदन साहू का रामगढ़ में हुआ भव्य स्वागत रामगढ़ (मे.सं) । अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रीपुसूदन साहू शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे। श्री साहू के आगमन । पर रामगढ़ जिला तेली समाज ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मौके पर समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रीपुसूदन साहु ने कहा कि जिन्दगी केवल मौत का इंतजार नहीं है । उन्होंने कहा एक बड़े लक्ष्य के साथ जिन्दगी को जीना हम सब का मक्सद होना चाहिए। श्री साहू ने समाज में अयाप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेने,आपसी ईर्ष्या द्वेष भेद भाव को दूर कर घरेलू झगड़ों को खत्म कर अपनी तकलीफों को दूर करने,अपने बच्चों को बढ़िया माहौल देने की कोशिश करने का समाज के लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें समाज में एकता लाने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए । साथ ही उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जागरूक होने की समाज के लोगों से अपील की।

Ramgarh Sahu Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj