वधू - वर फॉर्म

धमतरी साहू समाज कर्मा जयंती और सामूहिक विवाह समारंभ

01 April 2014 Teli samaj 133 views

              धर्मेंद्र साहू समाज की ओर से झिरिया  कुंडेश्वर धाम देवपुर  ने माता कर्मा देवी की जयंती महा उत्सव  आयोजित किया गया था । जयंती महोत्सव के साथ-साथ सामुदायिक विवाह का भी आयोजन हुआ था  । बाजार चौक देवपुर से मां कर्मा देवी के मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई । प्रातः हवन पूजन एवं आरती कर मां कर्मा देवी एवं कृष्ण भगवान की खिचड़ी का प्रसाद से भोग लगाया गया । उसके बाद जन समुदाय को प्रसाद का वितरण किया गया । 10 दूल्हो की बारात बाजे-गाजे के साथ बड़े धूमधाम से  आतिशबाजी के साथ नाचते गाते विवाह मंडप तक आई । सभी दुल्हनों ने दूल्हे का स्वागत स्वागत गेट में फूल मालाओं से किया । गायत्री परिवार नवागांव और पंडित कृष्ण कुमार तिवारी के संयुक्त तत्वधान में विधि विधान के साथ पानी ग्रहण तथा सात फेरों का कार्यक्रम संपन्न हुआ । छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री रमशीला साहू सभी दूल्हा दुल्हन को अपने शुभ आशीर्वाद दिये । सभी अतिथियों ने सामूहिक रुप से कहा कि सामूहिक विवाह साहू समाज की ही देन है । इसी कार्यक्रम को सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के रूप में अमल कर रही है । इस विवाह में साहू समाज क्षेत्र झिरिया के समस्त परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ । इस विवाह के लिए शासन से कोई भी सहयोग नहीं लिया गया  । इसके बाद 10:00 बजे के आसपास 3 वर्षीय कार्यकाल के हेतु लोकतांत्रिक पद्धति से झिरिया परिक्षेत्र साहू समाज के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव अधिकारी दीपेंद्र कुमार साहू, मेवा लाल साहू, श्याम साहू, अमरेंद्र कुमार साहू,  उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन टीका राम साहू सचिव ने किया ।  जिसमें संरक्षक बिसहत राम साहू, अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, सचिव मोहित साहू, अध्यक्ष सुलोचना साहू, कोषाध्यक्ष पंचूराम साहू, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक तुलेश्वरी साहू, संगठन मंत्री रूपचंद साहू,सचिव मिनेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष कुंती बाई साहू चुने गए। शेष पदाधिकारियों को मनोनीत किया जाएगा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat