Bride / Groom Form

लखनऊ साहू समाज मनाएगा बापू का जन्मदिन

14 April 2017 Teli samaj 93 views

        भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा ने दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है। रविवार को शुभम थियेटर बिल्डिंग में आयोजित बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामनारायण साहू ने बताया कि दो 'अक्तूबर को समाज के लोग जनपद मुख्यालयों से प्रभात फेरी निकालेंगे। । बैठक के दौरान शिक्षिका इंदिरा राठौर, प्रोफेसर डॉ योगेश साहू और अनिल साहू को सम्मानित भी किया । उन्होंने बताया कि महासभा की स्थापना पर समाज के 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा । प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू ने जय प्रकाश साहू को महासभा का प्रांतीय युवा महासचिव और रामचंद्र राठौर को औरैया का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया । बैठक का संचालन रमाशंक तेली ने किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद गांधी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश साहू ने अपनी बात रखी ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya