वधू - वर फॉर्म

सरगुजा साहू समाज मां कर्मा जयंती नियोजन बैठक

08 April 2018 Teli samaj 95 views

     साहू समाज के आराध्य देवता भक्त माता कर्मा  की जयंती नियोजन संबंधी एक बैठक का आयोजन साहू समाज की धर्मशाला रामानुज नगर में महेंद्र साहू जिला अध्यक्ष सरगुजा साहू समाज के नेतृत्व में आयोजित की गई थी ।  इस बैठक में मां कर्मा जयंती महोत्सव 10 अप्रैल को मनाने को लेकर हो रही तैयारियों की समीक्षा कर चर्चा की गई ।

      संजय साहू साहू संघ के प्रवक्ता ने यह निवेदन किया कि 10 अप्रैल को रामानुज नगर के बस स्टैंड ग्राउंड में जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा  जन्म उत्सव मनाया जाएगा । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, विपिन साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू संघ,   और इसके साथ-साथ साहू समाज की मोतीलाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष, चंदूलाल साहू सांसद महासमंद, लखनलाल साहू सांसद बिलासपुर, तोख्‍न साहू संसदिय सचिव, पुर्व विधायक दयाराम साहू ,  लखन राम साहू के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि व साहू समाज के क्षेत्र के सभी पदाधिकारी पधारेंगे । इस अवसर पर जिला मुख्यालय से सभी कार्यकर्ता बाइक रैली का आयोजन करेंगे । तथा मां महामाया के मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएंगी ।  इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का कार्यक्रम भी होगा । इस बैठक में इस जन्मोत्सव के तैयारी का पूरा ब्यौरा तैयार किया गया । सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य बांटे गए । इस आयोजन बैठक में साहू समाज की राज्यपाल साहू, मोनू साहू,  डॉ मोहन साहू, रामविलास साहू, रामकृपाल साहू, हंसलाल साहू, अर्जुन साहू, सुनील साहू, बंशीलाल साहू, रामरतन साहू, परसराम साहू, भैया लाल साहू, प्रदीप साहू, सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh