वधू - वर फॉर्म

कांकेर साहू समाज मां कर्मा देवी जन्मोत्सव

25 March 2017 Teli samaj 117 views

         कांकेर साहू समाज के द्वारा  चारामा ग्राम परसोदा में तेरी शक्ति स्वरूपा भक्त माता कर्मा देवी की 1001 वा जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस जन्मोत्सव के कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि परवार सिंह कोमरा जिला परिषद सदस्य, मुख्य अतिथि के तौर पर हेमेंद्र बंटी ठाकुर, मदन साहू अध्यक्ष, प्रेम साहू, हेतराम साहू, गोविंद साहू, लेख राम साहू इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा देवी की पूजन अर्चन से हुई । इस अवसर पर अतिथियों ने कांकेर साहू समाज के उपस्थित जन समुदाय को अपना उद्बोधक  भाषण दिया । वक्ताओं ने समाज को कहा कि इस समय में समाज को संगठन की अत्यंत आवश्यकता है । इस कठिन समय में समाज के बुजुर्ग अपने सामाजिक व राजकीय विचार समाज के युवाओं के बीच रखें और युवा भी समाज में अपनी भागीदारी को सही तरीके से निभाए ।  और इस तरह से साहू समाज की आराध्य देवता भक्त माता कर्मा देवी के आशीर्वाद से साहू समाज नई ऊंचाई को छुए । इस अवसर पर ग्राम परसोदा के साथ-साथ साहू समाज के कांकेर के सभी पदाधिकारी  तथा साहू समाज के लोग बड़ी भारी संख्या में उपस्थित  थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram