वधु - वर फॉर्म

सूरजपुर साहू समाज का बैठक संपन्न

28 May 2017 Teli samaj 53 views

                  कुदरगढ में सूरजपुर साहू समाज का बैठक संपन्न  26 -5 2017 दिन शुक्रवार को माता कुदरगढी के धाम कुदरगढ में सरगुजा संभाग, सूरजपुर साहु समाज का बैठक, श्री लक्ष्मी गुप्ता प्रदेस उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, श्री मार्तण्ड साहू, जिला अध्यक्ष, जिला साहू संघ सूरजपुर, श्री ईश्वर नाथ साह, वरिष्ठ सदस्य, सरगुजा, श्री शीतल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भैयाथान, श्री भरत प्रसाद गुप्ता, महासचिव जिला साहू संघ सरगुजा, श्री जगदीश गुप्ता जिला अध्यक्ष, जिला साहू संघ सरगुजा युवा प्रकोष्ठ, श्री जोखन साहू, नगर अध्यक्ष साहू संघ सूरजपुर, श्री अजय गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष ओडगी, श्री विश्वनाथ गुप्ता पूर्व अध्यक्ष ओडगी के आतिथ्य में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ 

               जहां यह प्रस्ताव आया कि माता कुदरगढी के धाम में, एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जाए जो कि सम्भाग स्तरीय हो तत्पश्चात ऊपस्थीत सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ईस प्रस्ताव को पारित करते हुए, भूमि का चयन किया गया, एवं पूजा अर्चना करते हुए चयनित भूमि पर झण्डा स्थापित किया गया, साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 1 एक जुलाई को पूरे सम्भाग का बैठक कुदरगढ में रखा जाएगा, जहां हजारों की संख्या में स्वजातिय बन्धु उपस्थित रहेंगे, यह कार्यक्रम पूरा दिन भर चलेगा, जहां नाश्ता पानी एवं खाने पीने का ब्यवसथा रहेगा, यह खान पान की ब्यवसथा की जिम्मेदारी श्री अजय गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष ओडगी के नेतृत्व में सम्पन्न होगा,  प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी श्री ईश्वर नाथ साह जी को दिया गया जो कि 10,000 दस हजार पमप्लेट पोस्टर छपवाकर पूरे सम्भाग में, वितरण करायेंगे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी गुप्ता जी ईनटरनेट के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ेंगे एवं सयोंजक की जिम्मेदारी निभाएंगे, मिडिया में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी श्री मार्तण्ड साहू जिलाध्यक्ष सूरजपुर को दिया गया, -खसरा, नक्सा पट्टा कागजात तैयार कराने की जिम्मेदारी श्री शीतल गुप्ता भैयाथान एवं श्री जोखन साहू सूरजपुर को दिया गया, धर्मशाला निर्माण समिति का अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष ओडगी होंगे जो कि उनके नेतृत्व में निर्माण समिति का गठन किया जाएगा, सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष श्री रामकृपाल साहू सरंक्षक के रूप में होंगे

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala