वधू - वर फॉर्म

केशव साहू दलदल सिवनी परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष बने

17 April 2018 Teli samaj 151 views

         रायपुर, 16 अप्रैल। दलदल सिवनी परिक्षेत्र साहू समाज का कल चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें केशव राम साहू (गुरुजी) को पुनः परिक्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी बाबूलाल साहू ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। सह चुनाव अधिकारी के रूप में रामविशाल साहू थे । उल्लेखनीय है कि शहर जिला साहू संघ के 10 परिक्षेत्रों में जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है उनका पुनर्गठन या चुनाव कराया जा रहा है इसी कड़ी में कल दलदल सिवनी में 7 वार्ड अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों एं परिक्षेत्र पदाधिकारियों तथा साहू समाज की एक बैठक हुई जिसमें परिक्षेत्रके आय-व्यय का ब्यौरा सचिव झुमुक लाल साहू ने प्रस्तुत किया इसके पश्चात प्रत्याशियोंका चुनाव किया गया जिसमें दो अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी के नाम सामने आए जिसमें पहला झुमुक लाल साहू और दूसरा केशव राम साहू। जिसमें झुमुक लाल साहू ने अपना नाम वापस ले लिया इस प्रकार केशव साहू को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। शहर जिला साहू संघ की ओर से संयुक्त सचिव देवकुमार साहू को पर्यवेक्षक बनाया गया था। इस अवसर पर शहर साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद साहू, उपकोषाध्यक्ष उत्तम साहू, चन्दशेखर साहू, न्याय प्रकोष्ठ के सुमेरी साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक रोबिन साहू सहित के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana