वधू - वर फॉर्म

कांकेर साहू समाज माता कर्मा जयंती

18 April 2018 Teli samaj 99 views

साहू समाज से मिली मुख्यमंत्री  कन्यादान योजना की प्रेरणा

           कांकेर साहू समाज के माता कर्मा जयंती तथा शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद साहू समाज के बहुत से कार्यक्रमों में गया तो देखा वहां सामूहिक विवाहों का आयोजन होता था। वहीं से प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करने प्रेरणा मिली और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर मंच से साहू समाज को हास्टल भवन बनाने 20 लाख रुपए देने की घोषणा करते कहा ये पैसे एक माह में ही मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा 2002 में छग की पहचान पिछड़ा तथा पलायन करने वाले

प्रदेश के रूप में थी, आज वही अपने पैरों पर खड़ा है। आज साहू समाज के कार्यक्रम में महिलापुरूषों की संख्या बराबर है जो इस बात की प्रतीक है की समाज बेहद जागरूक है।

Kanker Sahu Samaj Mata karma jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu