वधू - वर फॉर्म

बागबाहरा साहू समाज ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती

23 April 2017 Teli samaj 163 views

          बागबाहरा साहू समाज ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती तैलिक शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी के जयंती के पावन अवसर पर बागबाहरा क्षेत्र के समस्त साहू स्वजातीय वरिष्ठ जनों पदाधिकारियों एवं महिला युवा प्रकोष्ठ के सभी साथियों के द्वारा फॉर्च्यून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर जाकर वहां के बच्चों के साथ कुछ पल बिताए । जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा फल वितरण शीतल पेय जल के साथ साथ बच्चों को चरण पादुका वितरित किया गया । सर्वप्रथम राष्ट्र गान एवं मां सरस्वती के वंदना पश्चात उपस्थित वरिष्ठ जनों द्वारा भामाशाह जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं उनके गौरव गाथा को अक्षुण्ण बनाने निवेदन किया गया । विद्यालय के संचालक श्री निरंजन साहू जी के द्वारा बच्चों के कार्यशैली उनके योग्यता के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें कुमारी प्रीति यादव 800 मीटर रिले रेस में तीसरा स्थान, कुमारी ईश्वरी निषाद 800 मीटर स्वर्ण पदक 400 मीटर में रजत पदक और 200 मीटर में कांस्य पदक, कुमारी पल्लवी पांडे द्वारा 1500 मीटर में रजत पदक 200 मीटर रिले रेस में तीसरे स्थान, भूपेंद्र पटेल के द्वारा 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया गया जो निसंदेह हम सब के लिए गौरव का विषय है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से सम्माननीय श्री भेख लाल साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा साथ ही श्री विष्णु साहू जी अध्यक्ष सुर माल परिक्षेत्र श्री तुला साहू जी अध्यक्ष तेंदूकोना परिक्षेत्र श्री बालेश साहू जी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ महासमुंद डॉ लक्ष्मण साहू जी श्री भगोली राम साहू जी युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री देवेश साहू जी नगर साहू समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा साहू श्रीमती रेखा साहू श्रीमती रुकमणी साहू श्रीमती सुनीता साहू श्रीमती सुनीता साहू श्री रेवाराम साहू श्री हेमंत कुमार साहू श्री विनोद कुमार साहू श्री शशिकांत साहू विशेष रुप से उपस्थित थे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से श्री युगल किशोर साहू डॉक्टर भास्कर साहू, भाविक शार्वा और धनराज साहू बागबाहरा का योगदान सराहनीय रहा साथ में विशेष रूप से युवा समाज सेवी श्री महेंद्र गुप्ता भी सम्मिलित हुए। उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना सहित कार्यक्रम का समापन किया गया।

teli samaj and Bhamashah

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History