वधू - वर फॉर्म

विधानपरिषद का टिकट नहीं मिलने से तेली समाज नाराज

26 April 2018 Teli samaj 106 views

     पटना । किसी भी तेली जाति को किसी भी पार्टी द्वारा बिहार विधानपरिषद में नहीं भेजा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने तेली जाति के कोटे वाली सीट किसी भी तेली नेता को देने के बजाय किसी अन्य को दे दिया है।  इससे बिहार भर के तेली समाज के लोगों में आक्रोश एवं गुस्सा है। उक्त बातें सोमवार को बिहार तैलिके साहू सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने सभा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा की राज्य सभा एवं बिहार विधानपरिषद में एक भी सदस्य तेली जाति का नहीं है। और इसका सबसे ज्यादा जिम्मेवार भाजपा है। | वही अपने सम्बोधन में सभा मंजीत आनंद ने कहा कि पटना सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर भाजपा नेता सुशील मोदी, नित्यानंद राय व अमित शाह के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत