वधू - वर फॉर्म

बरान तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन

07 April 2078 Teli samaj 118 views

        बरान तेली समाज और भारतीय तैलिक साहू महासभा  की ओर से बंडा बालाजी धाम समाज पर तेली समाज के 27 जोड़ों का   विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ । बारान तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मेलन प्रवक्ता ओम साहू ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि राठौर तेलियान पंचायत कोयला श्री तेली बंधु जन कल्याण समिति इनके आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल 2017 को संपन्न हुआ था उसमें 27 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ । सम्मेलन के मुख्य अतिथि राम नारायण साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से तेली समाज में समरसता आती है और आर्थिक भेदभाव खत्म होता है ।  उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बालिका शिक्षा पर समाज को विशेष ध्यान देना चाहिए  बालिकाओं को शिक्षित कर हम हमारे समाज को सुसंस्कृत और सुशिक्षित कर सकते हैं ।  इस कार्यक्रम में नव दांपत्य को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में   तेली समाज के लोग बड़ी भारी संख्या में उपस्थित थे ।
 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya